पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो ही करेगा विकास : दास

झाविमो ही करेगा विकास : दास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सियाटॉड | जमुआविधानसभा के झाविमो प्रत्याशी सत्यनारायण दास ने सोमवार को प्रस्तावित नवडीहा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बरहमसिया, औरागारो, कुरहोबिन्दो, कैरीडीह, नवडीहा, उखरसाल, गम्हारडीह, नैयाडीह, परांचीडीह, मलुवाटांड समेत अन्य गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क स्थापित किया। ग्रामीणों को प्रत्याशी सत्यनारायण दास ने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लगा रहता है। आज भी कई गांवों में बिजली पहुंची मगर लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। पेयजल के लिए लोग भटकते रहते है। आम जनता भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने कहा कि झाविमो ही विकास के साथ भय, भूख भ्रष्टाचार से मुक्त शासन दे सकती है।