मोदी की लहर पूरे देश में : मंत्री
केंद्रीयमंत्री सह भाजपा नेता अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरे देश में लहर है। देश में सुशासन, प्रगति, रोजगार, उद्योग धंधा का लहर है। ये बातें उन्होंने जमुआ स्थित इंदिरा गांधी मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में झामुमो, मालगाड़ी है। झामुमो यहां का कोयला ढोने का काम कर रही है, वहीं झाविमो बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा बुलेट ट्रेन है, जो विकास के मामले में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में जेएमएम राहु ग्रह है, जबकि जेवीएम केतु ग्रह है। प्रदेश में छोटे-छोटे दल, निर्दलीय भ्रष्टाचार का नंगा नाच कर रहे है। उन्हें दरकिनार कर राज्य को शक्तिशाली बनाने का काम करें। बहुमत की सरकार बनाएं। कहा कि जात पर पात पर मोदी जी के विकास पर मतदान करें और संवेदनशील जनप्रतिनिधि चुनें। कहा कि बहुमत की सरकार ही विकास करेगी। कहा कि भाजपा प्रत्याशी केदार हाजरा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
भाजपा की सरकार बनाएं : रविंद्र
भाजपाप्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय ने कहा कि दिल्ली में विकास की गंगोत्री बहाने के लिए देश ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और अब रांची में भाजपा की सरकार बनाएं। कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न दलों से कई लोग भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय तथा केंद्रीय मंत्री अनन्त कुमार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अंजन सिन्हा ने की।
मंत्री का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।