- Hindi News
- चंद्रिका के पक्ष में शिबू की सभा का आयोजन
चंद्रिका के पक्ष में शिबू की सभा का आयोजन
देवरीप्रखंड के सिरनाटांड़ मैदान में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने जमुआ विधानसभा प्रत्याशी चंद्रिका महथा के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जमुआ विधानसभा के उम्मीदवार चंद्रिका महथा को भारी बहुमत दिलाकर राज्य में युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बनाने का काम करें।
वहीं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि चौदह माह का हेमंत सोरेन के कार्यकाल क्षेत्र में किए गए विकास कार्य आइना की तरह झलक रहा है। उन्होंने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिला कर राज्य के विभिन्न सुदूर क्षेत्रों में दुबकी महिलाओं के लिए एक मिसाल खड़ा किया है। आज भारत के तमाम पूंजीपतियों की नजर झारखंड पर है। क्योंकि भारत के तमाम पूंजीपति झारखंड के सत्ता को अपने हाथ में लेकर यहां खनिज संपदा का लूटना चाहता है। लेकिन उन पूंजीपतियों को पता नहीं कि जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल को देखकर जाग चुकी है। अब झारखंड में किसी भी पूंजीपति का जादू चलने वाला नहीं है। कार्यक्रम को पार्टी प्रत्याशी चंद्रिका महथा ने भी संबोधित किया। मौके पर मंजूर आलम, जागेश्वर प्रसाद यादव, देवरी प्रमुख सुमित्रा देवी, श्यामलाल मुर्मू, फोजदार सिंह, किशोर वर्मा, राजकुमार राय, टुकलाल हाजरा, रज्जाक अंसारी, गिरधारी साव, दिनेश मंडल सहित कई लोग मौजूद थे। इस दौरान श्री सोरेन का भाषण सुनने के लिए भारी संख्या में लोग सिरनाटांड़ मैदान पहुंचे थे। वहीं देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार सुरक्षा कर्मियों के साथ मुस्तैद थे।
सभा को संबोधित करते शिबू सोरेन।