पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवा की िवद्युत पोल से टक्कर, हादसा टला

हाईवा की िवद्युत पोल से टक्कर, हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआथाना क्षेत्र के द्वारपहरी में द्वारपहरी से बरकट्ठा जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर ओम फर्नीचर के सामने शनिवार की रात लगभग 11 बजे पत्थर से भरा एक हाईवा ने बिजली के पोल में ठोकर मार देने से पोल तीन टुकड़ों में बंट गया। जिससे एक बढा हादसा होते होते टल गया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि द्वारपहरी के आस पास संचालित पत्थर खदानों से आठ से दस कि संख्या में हाइवा तेज रफ्तार से निकल रहा था ।वाहन चालक शराब के नशे में रहने के कारण वाहन से अपना संतुलन खो दिया और बिजली के पोल से टकरा गया ।वाहन टकराने कि आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण जगे और बिजली के ट्रांसफार्मर से लाईन काट किया ।तार में बिजली प्रवाहित रहने के कारण कुछ देर के लिए लोगों में अफरा तफरी मच गया ।सूचना मिलने पर पत्थर माइंस संचालक संतोष मोदी ने घटना स्थल पर पहुंचकर टूटा पोल बदल कर नया लगाने इसकी क्षतिपूर्ति करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ ।हाईवा डोमचांच निवासी अजीत मेहता का बताया गया ।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि प्रति दिन रात के समय में वाहन पत्थर लोड कर इस सकरी सड़क मार्ग से गुजरता है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन परिवहन विभाग से इस सकरी रोड से हेवी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने कि मांग की है