पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल भावना से प्रतिभा निखारें खिलाड़ी : देव

खेल भावना से प्रतिभा निखारें खिलाड़ी : देव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडपब्लिक डीएवी उच्च विद्यालय जमुआ के बैनर तले रविवार को इंदिरा गांधी मैदान मे नॉट आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन जमुआ पुलिस निरीक्षक कपिलदेव पोद्दार और थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने फूटबॉल मे किक मारकर किया। उद्घाटन मैच को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक कपिल देव पोद्दार ने कहा कि हर खिलाडी किसी भी खेल को खेल की भावना को लेकर खेले तथा अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारकर प्रखंड की नाम रोशन करें। उद्घाटन मैच देवरी थाना के नायकडीह और जमुआ थाना के लताकी के बीच खेला गया। जहां लताकी की टीम ने दस मिनट में विपक्षी टीम पर पहला गोल दागकर टीम को एक गोल से विजय दिलाया। दूसरी मैच सानडीह एवं खलसोडीह के बीच खेला गया। जहां निर्धारित समय तक किसी भी टीम किसी तरह का परिणाम नहीं निकल पाई। जहां क्लब के सदस्यों ने दोने टीम के बीच पेनाल्टी के माध्यम से खेल का परिणाम प्राप्त किया। पेनाल्टी सूट में खसलोडीह की टीम ने एक गोल दाग कर विजय प्राप्त किया। मौके पर दलित चेतना मंच के जिला अध्यक्ष डाॅ मंजू कुमारी, जिप सदस्य रामदेव तुरी, काग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह, कपिल कुमार, अजीत राय, प्रयाग यादव, सुजीत कुमार आैर अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।

मैच का उदघाटन करते अधिकारी।