किसान क्लब की भूमिका अहम
िकसानकल्ब किसानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गांव के विकास के लिए किसान क्लब आगे अाएं। ये बातें नाबार्ड के डीडीएम अमित कुमार गौतम ने सोमवार को जमुआ प्रखंड के शिबुडीह में नाबार्ड और आइडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किसान क्लब उदघाटन कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि नाबार्ड कृषि और ग्राम विकास के लिए तत्पर है। आइडिया के सचिव कृष्णमुरारी शर्मा ने किसान कल्ब के कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसान क्लब बैंक का मित्र होता है। किसान नकदी फसल की खेती कर लाखपति बन सकते हैं। उन्होने सब्जी और फल की खेती के साथ पशुपालन पर जोर दिया और सभी किसानों को बैंक से जुडने की सलाह दी। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रामान्नद सिंह ने कहा कि किसान क्लब गांव के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने में कोताही ना बर्ते। कार्यक्रम में आइडिया किसान क्लब, शिबुडीह, एकता किसान क्लब भुचरोबाद, लक्ष्मीबाई किसान क्लब पालमो, नेहरू किसान क्लब दसौंघीडीह, कुशवाहा किसान क्बल सखैयबाद बजरंग किसान क्लब डोगोेडीह का उदघाटन किया गया। मौके पर पालमो पंचायत के उपमुखिया कामदेव यादव, जयलाल यादव, गाेविन्द सिंह, जर्नादन प्रसाद कुश्वाहा, तारकेश्वर दास, नारायण दास, रामिकसुन यादव, नन्दकिशोर यादव, दशरथ यादव सहित कृषि सलाहकार समिति के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार द्धिवदेी, मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।