मोदी ने देश को दिखाए झूठे सपने : लालू
जमुआप्रखंड के इंदिरा गांधी मैदान में मंगलवार को राजद की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के अच्छे दिनों की पोल खुल गई है। इस बाबत गवई भाषा में कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लोगांे को हंसी से लोटपोट कर दिया।
उन्होंने भाजपा को कोसते हुए कहा कि उन्होंने काला धन की वापसी और बेरोजगार युवकों को नौकरी का लुभावना वादा लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था, मगर आज तक वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने पािकस्तान के खिलाफ आग उगलने का कार्य किया था, जबकि अब पािकस्तान सैनिकों का सिर भी कलम कर रहा है, लेकिन भाजपा की चुप्पी जग जाहिर है। श्री यादव ने कहा कि लालू राज्य में आलू, प्याज, चावल और दाल सस्ता था, लेकिन अब महंगा हो गया है। देश में महंगाई बढ़ी है। उन्होंने गरीब, दलित, पीड़ित, अल्पसंख्यकों से कहा कि राजद के पक्ष में मतदान कर राजद प्रत्याशी बलदेव हाजरा को भारी मतों से विजयी बनाएं।
अच्छेदिनों की खुल रही है पोल | कहाकि मोदी के अच्छे दिनों की पोल खुल गई है। आमजनों को सचेत रहने की जरूरत है। कहा कि राजनीति के सारे धर्मनिरपेक्ष दल मोदी के खिलाफ एकजूट है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा ने इस कदर लूटा है कि यहां के लोग रोजगार के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। यहां के लोग इस हालत को झेल रहे हैं। इस मौके पर राज्यसभा के सांसद प्रेमचंद गुप्ता भी मौजूद थे। वहीं राजद प्रत्याशी बलदेव हाजरा ने कहा कि यदि आमजनों का समर्थन और सहयोग मिला तो वे इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे। मौके पर विभिन्न दलों के कई लोग राजद की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें अवध गिरि, जीतन, जीतेन्द्र हाजरा, मुकेश हाजरा समेत कई लोग शामिल हुए।
मौके पर ये थे उपस्थित
मौकेपर राजद नेता प्रदीप हाजरा, जिप सदस्य गीता हाजरा, राजद प्रखंड अध्यक्ष त्रिभुवन यादव, कांग्रेस के तोषमान राय, राजद के हुलास यादव, मोहन यादव, हिरामन यादव, लालबेग अंसारी, मो नौशाद, फाल्गुनी यादव, देवंती देवी, उमेश कुमार यादव, शंभुनाथ साहु, सोनु कुमार मोदी आिद ने विचार व्यक्त किया।
सभा को संबोधित करते लालू यादव।