पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी का प्रलोभन दे किया यौन शोषण

शादी का प्रलोभन दे किया यौन शोषण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूकबधिर पति का साथ छुड़ाकर जीवन संगीनी बनाने के सपने दिखाकर ननदोई पर महिला का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीडि़ता ने जमुअा थाना में एक मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वे जमुआ थाना क्षेत्र के लहंगिया कारोडीह की निवासी है। उनका पति मूकबधिर है। कहा है कि उनकी शादी हिरोडीह थाना के पिंडरसोत निवासी रमजान मियां के मूकबधिर पुत्र सम्सुदीन अंसारी के साथ करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। इस बीच उन्हें एक पुत्र भी हुआ। जिनकी उम्र पांच वर्ष है। इधर चार माह पूर्व उनके चचेरे नंददोई बिरनी थाना क्षेत्र के नईटांड निवासी जलील अंसारी ने घर आकर कहने लगा कि उनका पति गूंगा है। इससे उनका गुजारा नहीं चल सकेगा। तुम उनसे शादी कर लो। उनकी भी प|ी नही हैं। 05 अगस्त 2015 की शाम आरोपी जलील अंसारी उनके नैहर कारोडीह आया और कहने लगा की तुम साथ चलो। उन्हें और उनके बेटे को ठीक ठाक से रखेंगे। उनकी बातों में नही आने के बावजूद वे उनका पीछा करते रहे। बाद में तरह तरह का प्रलोभन देकर उन्हें साथ ले गया। रात को वे साथ में रखने लगा। दिन को किसी दूसरे जगह रखा करते थे। जब छुपाकर रखने का कारण पूछा तो वह कहने लगे कि अभी मामला को शांत होने दो, फिर सब ठीक ठाक होने पर उन्हें अपने घर में बराबर के लिए रखेंगे। इस दौरान जलील ने उनका यौन शोषण भी किया। जिससे वे चार माह की गर्भवती हो गई है। गर्भवती होने की बात कहने पर जलील ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। कहने लगा कि वे उन्हें नही जानते हैं। बाद में उन्हें नैहर लाकर छोड़ दिया है। इधर महिला के आवेदन के आधार पर जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने यौन शोषण का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...