मुखिया ने बच्चों को बांटी पोशाक
झारखंडधाम | जमुआप्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दनुटांड में चुंगलखर पंचायत के मुखिया रिंकू वर्मा ने पोशाक वितरण की। इस अवसर पर श्रीमती वर्मा ने कहा कि शिक्षा से राज्य और देश का विकास सम्भव हो सकता है। इसके लिए जरुरी है सरकार के प्रयास के अलावा लोगों को जागरूक होना। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार वर्मा, पंसस विकास पांडेय, वार्ड सदस्य सुमित्रा देवी, छोटू बैठा, विजय साव, प्रकाश साव, प्रधानाध्यापक घनश्याम यादव सहित सभी शिक्षक ग्रामीण उपस्थित थे।