ग्रामसभा में दो सौ योजनाएं पारित
सियाटांड़पंचायत भवन में योजना बनाओ अभियान कार्यक्रम के तहत अंतिम दिन रविवार को जनहित से जुड़ी करीब 2 सौ से अधिक योजनाओं को ग्रामीणों ने ग्रामसभा में सूचीबद्ध किया। एसआरटी देवंती भारती ने ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्य को योजना बनाओ अभियान की जानकारी दी। जनहित से जुड़ी योजना चयन करने की सलाह दी गई। 14वीं वित्त की योजना 2 वर्ष के लिए चयनित की जाएगी। नेहरू युवा केंद्र के जमुआ एनवाइसी गोपी कृष्ण वर्मा ने कहा कि ग्रामीण लोग जनहित से जुड़ी योजना का चयन ग्रामसभा में करें। जिससे आम अवाम का विकास हो सके और सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना बनाओ अभियान धरातल पर उतर सके। अध्यक्षता कर रहे मुखिया सुनीता वर्मा ने कहा कि जनता का ऐसा प्यार मिलता रहा तो पंचायत को आदर्श बनाया जा सकेगा। पंचायत सचिव जयनारायण चौधरी, रोजगार सेवक फेजलउदीन, पंसस अरविंद कुमार वर्मा, उप मुखिया बैजयंती देवी, वार्ड अनिता देवी, संतोष कुमार वर्मा, राजेन्द्र रविदास, महेंद्र प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे।