पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली चाेरी का मुकदमा दर्ज

बिजली चाेरी का मुकदमा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | झारखंडउर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके लिए जमुआ पावर सबस्टेशन क्षेत्र में अवैध टोका लगाकर बिजली की चोरी की रोक थाम करने को लेकर फ्रेंचाइजी निदान संस्थान एवं जमुआ विद्युत अवर प्रमंडल पदाधिकारिता द्वारा एक संयुक्त छापेमारी टीम गठन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से जमुआ सहायक विद्युत अभियंता दिलीप कुमार मरांडी, कनीय अभियंता भामापद टूडू फ्रेंचाइजी निदान संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकुंद मुरारी शामिल थे। छापेमारी अभियान में डुमरडीहा गांव के नेजाम अंसारी, आलम शेख, अनुल शेख, भुनेश्वर साव, पन्नीमा गांव के बद्री यादव, भीखलाल यादव, मुकेश पासवान, अर्जुन राना एवं चांदो राना के विरुद्ध जमुआ थाना में मामला दर्ज कराते हुए पांच हजार रुपए का जुर्माना दर्ज करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। मैनेजर मुकुंद मुरारी ने कहा कि अवैध रूप से बिजली विभाग एवं फ्रेंचाइजी निदान संस्थान कड़ी नजर रखे है। उन्होंने ग्रामीणों से निवेदन किया है कि बिजली कनेक्शन लेकर ही तार जोड़ कर बिजली लाईन का प्रयोग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। मौके पर टीम लीडर संजय कुमार वर्मा, टेकनारायण यादव, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।