पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चितरडीह मे क्रिकेट टूर्नामेंट

चितरडीह मे क्रिकेट टूर्नामेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरडीह मे क्रिकेट टूर्नामेंट

जमुआ. जमुआ प्रखंड के चितरडीह स्थित मैदान में लायंस क्लब चितरडीह द्वारा आयोजित 14 दिवसीय नॉट आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन चितरडीह मुखिया उमा देवी तथा पंसस नीलम सिंहा ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर मुखिया उमा देवी ने कहा कि जमुआ प्रखंड में महेंद्र सिंह धौनी जैसा क्रिकेटर होना चाहिए। खेल से यूवाओं में मानसिक वृद्घि होती है। पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। उद्घाटन मैच वारियर्स टीम गिरिडीह बनाम गिरिडीह स्पोर्टिंग क्लब गिरिडीह के बीच खेला गया। वारियर्स क्लब ने 74 रन बनाया। जबकि गिरिडीह स्पोर्टिंग क्लब ने 103 रन बनाया। क्लब के प्रमुख सदस्य गौतम सिंहा ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट मेंं कुल 20 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक खेल 16 ओवर का होगा। खेल का अंपायर कुमार ओंमकार और ढालचंद की देख रेख में होगा।