स्कूल एक पारा शिक्षक के भरोसे, जताया रोष
मेंढ़ोचपरखोपंचायत समिति सदस्य रंगबहादुर हाजरा ने गुरुवार को पंचायत क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दमगी एवं उप्रावि चपरखो में बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया गया। पंसस श्री हाजरा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। सरकार से बच्चों को मिलने वाली सुविधा का लाभ लें। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक को निर्देश दिया कि प्रतिदिन स्कूल नियमित रूप से आएं। उन्होंने चपरखो विद्यालय में एक पारा शिक्षक के भरोसे विद्यालय संचालन पर खेद प्रकट किया। कहा कि बीईईओ अबिलम्ब चपरखो प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक का पदस्थापन करें। नही तो राज्य शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा जाएगा। कहा कि 122 बच्चे एक पारा शिक्षक से नियंत्रित नहीं हो पा रहे है। मौके पर दमगी सचिव प्रभू वर्मा, उप मुखिया जगदीश प्रसाद वर्मा, उमेश राणा, किसुन गिरी, चन्द्रशेखर राणा आदि थे।
सियाटांड में हुआ
पोशाक वितरण
सियाटांड|जमुआप्रखंडके उमवि गादीखुर्द में 271 छात्रों के बीच गुरुवार को पोशाक का वितरण किया गया। मौके पर नवडीहा पंचायत के मुखिया सुमित्रा देवी, पंसस उर्मिला देवी, चम्पा देवी, रंजीत वर्मा, शिक्षक ललित शर्मा, विजय वर्मा, प्रकाश वर्मा, अनिल वर्मा, सीताराम वर्मा, प्रबंधन समिति के अध्यझ विनोद वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, अशोक वर्मा, वासुदेव महतो, सुधीर वर्मा, किरण देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।