पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहमा गहमी के बीच हुई मनरेगा की जनसुनवाई

गहमा-गहमी के बीच हुई मनरेगा की जनसुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको जमुआ प्रखंड मुख्यालय सभागार में मनरेगा और इंदिरा आवास योजना का एक दिवसीय जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन जमुआ उपप्रमुख प्रवीण साहू की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में भारी संख्या में लाभुक, आम ग्रामीण, एनजीओ, प्रखंड कर्मी, पंचायत रोजगार सेवक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड के बदडीहा-1 पंचायत के रोजगार सेवक सुरेश वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 42 पंचायत के पंचायत सेवक तथा रोजगार सेवक ने अपनी पंचायतों की जनसुनवाई कार्यक्रम में आए जनसमस्याओं को बारी-बारी से रखा। उसके निराकरण हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी और बीपीओ से आग्रह किया गया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा मामला एमबी का आया। उपस्थित मजदूर मेठ तथा लाभुकों ने एक स्वर में कहा कि अगर सही समय में एमबी बुक हो जाता तो लाभुकों को भटकना नहीं पड़ता। सभी लोगों ने दुर्गापूजा एवं बकरीद से पहले एमबी बुक कराकर भुगतान कराने की मांग की। मौके पर धुरगडगी पंचायत के एक लाभुक का मेटेरियल का पैसा 47 हजार 800 रुपए प्रखंड के भेंडर डीए इंटरप्राइज द्वारा भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपप्रमुख ने कहा कि सबसे ज्यादा मामला एमबी का है।