छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतियोगिताओं ने भाग
जमुआ | जमुआप्रखंड स्थित इंदिरा गांधी मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताआें में भाग लिया।
इंदिरा गांधी मैदान में 100 से 200 मीटर की दौड़, बोरा दौड़, जलेबी रेस, लंबी और ऊंची कूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। सफल प्रतिभागियों को प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी और बीईईओ रवीन्द्र नाथ दत्ता ने पुरस्कृत किया। मौके पर बीपीओ प्रवीण कुमार, सुधीर मण्डल, रामदेव वर्मा, गिरीश राय, सुन्दर राम, प्रभात पाण्डेय, राज कुमार सिन्हा, अर्जून प्रसाद सिंह, पप्पू चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।
चित्र परिचय 10 जीआरडी- 43 पुरस्कार वितरण करती प्रमुख
रिपोर्ट :