हजारों रुपये की सम्पति जल कर राख
जमुआ | जमुआचितरडीह रोड स्थित घोरंजो के मो सलीम मियां के पक्का मकान में गुरुवार को आग लगने से हजारों रुपये की सम्पति जल कर राख हो गई। गृहस्वामी मो सलीम मियां ने बताया की मेरे परिवार वाले घर से बाहर कुछ काम में व्यस्त थे। जानवर को चराने के लिए खेत तरफ गया था। इसी बीच गांव के लोग हो हल्ला करने लगे की आपके मकान में आग लगा है। कुआं में लगे डीजल पम्प चलाकर आग पर काबू करने का प्रयास किया, मगर आग तेज होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। सूचना के साथ ही गिरिडीह से अग्निशमन सेवा की वाहन पहुंची। तब आग पर काबू पाया गया। मकान में रखा 5 क्विंटल चावल, आलू् के साथ जमीन के दस्तावेज जलकर राख हो गया।