पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुखिया पंसस ने किया काजी मगहा स्कूल में पोशाक वितरण

मुखिया पंसस ने किया काजी मगहा स्कूल में पोशाक वितरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगडीहा | जमुआप्रखंड के मगहा कलां पंचायत के मध्य विद्यालय क़ाज़ी मगहा स्कूल में गुरुवार को पंचायत के मुखिया शबाना आजमी और पंसस सबीहा अंजुम ने एक शिविर लगाकर स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के बीच स्कूली ड्रेस का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया शबाना आजमी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। सभी मन लगा कर शिक्षा ग्रहण करें और पढ़ लिख कर माता पिता तथा स्कूल का नाम रौशन करें। इस अवसर पर पंसस सबीहा अंजुम ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए शिक्षकों के साथ उनके माता पिता को भी सजग रहने की जरूरत है। कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें पढ़ाने लिखाने में कोई कोताही नहीं बरतें।

खबरें और भी हैं...