पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में खरीद फरोख्त की राजनीति, दिल्ली जैसा होगा हाल : झाविमो

राज्य में खरीद-फरोख्त की राजनीति, दिल्ली जैसा होगा हाल : झाविमो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरो | झारखंडमें भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति का हश्र दिल्ली जैसे निकट भविष्य में देखने को मिलेगा। दिल्ली चुनाव में मोदी सरकार की हार हुई है और वहां से राज्यों के चुनाव भाजपा शासित राज्य सरकारों पर प्रतिकुल असर दिखना शुरू हो गया है। पूरे देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जो बहुत जल्द ही मोदी लहर भाजपा के लिए कहर बनकर अाएगी। धनबल के नाम पर राजनीति करने की आदत समाप्त हो जाएगी। उक्त बातें झाविमो के जमुआ विधानसभा नेता सत्यनारायण दास ने मंगलवार को चतरो में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में आज तक मंत्री मंडल का विस्तार खरीद फरोक्त की आस में नहीं कर पा रही है। जबकि अपने गठबंधन आजसू पर्टी पर कोई भरेसा नहीं करके कभी कांग्रेस तो कभी झाविमो के विधायकों को प्रलोभन देकर फोड़ने का कोशिश किया जा रहा है। भाजपा के इस कुकृत्य के खिलाफ झाविमो पूरे झारखंड में बुधवार को काला दिवस मनाएगी और राज्य के सारे जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा।