लाह उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
गिरिडीह | मंगलवारको जमुआ प्रखंड स्थित ग्राम मधवा में सामुदायिक वन प्रबंधन कार्यक्रम के तहत जागो फाउंडेशन ने लाह उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का आयेाजन किया। इस दौरान शिविर को संबोधित करते हुए संस्था के गेंदो प्रसाद वर्मा ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था पिछले 15 वर्षों से पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न क्षेत्रांे में जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए जंगल का बचाव होना अति आवश्यक है। शुरूआती दौर से मनुष्य का रिश्ता जंगल से जुड़ा है। वहीं प्रशिक्षक हेमलाल महतो ने लाह उत्पादन की प्रक्रिया के बारे कहा कि लाह पलास के वृक्ष में लगाया जाता है। यह वृक्ष का फूल राजकीय कहलाता है। इस वृक्ष में लाह असानी से उत्पादन किया जा सकता है। लाह लगाने का समय पिछले अाषाढ़ या सावन के पहला सप्ताह होता है।
कहा कि लाह से अनेक प्रकार के समान बनाए जाते हैं। लाह एशिया में सबसे ज्यादा उत्पादन कर विदेशों में निर्यात किया जा रहा है। इसकी मांग सभी देशों में हो रही है। कहा कि इसके प्रशिक्षण लेकर उत्पादन कर सकते है। इस प्रशिक्षण शििवर में कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भीमलाल दास, हीरा देवी समेत कई माैजूद थे।
रिपोर्ट : पियारी दास