- Hindi News
- िवद्युत आपूर्ति के बिना लोगों को मिल रहा बिल
िवद्युत आपूर्ति के बिना लोगों को मिल रहा बिल
सियाटॉड . जमुआप्रखण्ड के दर्जनाधिक पंचायतों के सैकड़ों गांवों में दुर्गापूजा में भी अंधेरा कायम रहेगा। लचर विद्युत व्यवस्था की मार झेल रहे ग्रामीणों को दुर्गापूजा महापर्व के दौरान भी उजियारा मिलना असंभव है। चूकिं ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत लगाए गए अधिकांश टांसफार्मर या तो जल गए हैं या फिर बिजली की आंख मिचौनी से लोगों को समय पर बिजली नहीं मिल रही है। वहीं टांसफार्मर की खराबी के साथ बिजली के खंभों में तारों की हालत भी खस्ता हैं। भारी बारिश में कई गांवों में खंभे जमीन सूंघ रहे है तो कहीं तार टूटे पड़े है। बिजली विभाग प्रखंड के गांवों में विद्युतापूर्ति बाधित रहने के बावजूद भारी भरकम बिल ग्रामीणों को भेज रही है। प्रखण्ड में सैकड़ों ऐसे गांव है जहां साल भर से विद्युत ठप है। लोगों को बिल भी िमल रहा है। बिजली विभाग के मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। विद्युतापूर्ति के बिना ही बिल भेजकर लोगों को भयाक्रांत करने का खेल विभागीय अधिकारी खेल रहे है।