चुनाव में पार्टी होगी सुदृढ़ : भाजपा
हीरोडीह. भाजपाके प्रति लोगों में आस्था बढ़ी है। लोकसभा की भांति विधानसभा में भी पार्टी की स्थिति काफी सुदृढ़ रहेगी। ये बातें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दारा हाजरा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कही। श्री हाजरा ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में शुक्रवार को रेंबा बाजार में वरिष्ठ पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार अबतक सबसे श्रेष्ठ और मजबूत सरकार बनकर उभरी है। जिस कारण आमजनों में पार्टी के प्रति रुझान बढी़ है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह भाजपा का मजबूत गढ़ है। इस बार भाजपा जिले के सभी सीटों पर अपना सक्रिय रहे है और अनुसूचित मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष से सफर शुरू करके प्रदेश उपाध्यक्ष मोर्चा का बने है। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रत्येक बूथ पर जीतने की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं की है। उनके साथ चल रहे भाजपा के मिथिलेश राय, चंद्रशेखर सिंह, मनोज राय, जमुआ से दारा हाजरा को भाजपा प्रत्याशी बनाती है तो जीत में कोई शक की गुजांइश नहीं रह जाएगी। उनके साथ भोलानाथ द्विवेदी एवं दिवाकर द्विवेदी सहित कई लोग शामिल थे।