पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

भास्कर न्यूज.हीरोडीह

जमुआप्रखंड के रेम्बा संकुल के अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंझली टांड में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन पर निवर्तमान अध्यक्ष मनोहर पंडित ने चयन पर आपत्ति जतायी है। इस बाबत अध्यक्ष मनोहर पंडित ने बताया वे बीडीओ जमुआ और बीएओ को लिखित आवेदन दिया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। अपने आवेदन में मनोहर पंडित ने कहा कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंझलीटांड़ का वे विद्यालय प्रबंधन समिति का अब भी अध्यक्ष है। क्योंकि पुनर्गठन बिना प्रचार प्रसार के चुपके से किया गया। इस बाबत जमुआ बीआरसी के बीपीओ ने कहा कि पुनर्गठन से संबंधित आपत्ति पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है। इस पर िवचार होगा।