पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद‌्‌घाटन मैच में योगियाटीलहा टीम ने गरचांच को हराया

उद‌्‌घाटन मैच में योगियाटीलहा टीम ने गरचांच को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरचांच मैदान में योगियाटीलहा पंचायत स्तरीय दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद‌्‌घाटन मैच नवयुवक क्लब योगियाटीलहा स्टार क्लब गरचांच के बीच हुआ। गरचांच टीम 12 ओवर में 52 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। योगियाटीलहा की टीम ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ मैच योगियाटीलहा के दिनेश कुमार को मिला। उसने 50 रन बनाए। इससे पहले मैच का उद‌्घाटन मुख्य अतिथि एलआईसी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार राणा ने किया। मैच आयोजक एलआईसी अभिकर्ता गुलशन पंडित ने कहा कि योगियाटीलहा पंचायत के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए क्रिकेट खोज प्रतियोगिता की जा रही है। मैच में अंपायर सीताराम कुमार उमेश रविदास थे। मैच में योगियाटीलहा पंचायत के बागोडीह, मडरिया, प्रतापपुर, योगियाटीलहा गरचांच के टीम ने भाग लिया। मौके पर जाहीरउद्दीन, नारायण पंडित, अब्दुल हसन, सकील अंसारी, तौकत अली, ललधारी पंडित, सहाबुद्दीन अंसारी, सफताब अकरम मौजूद थे।