पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयनगर पूर्वी पंचायत को जिला परिषद मध्य में जोड़ने पर आपत्ति

जयनगर पूर्वी पंचायत को जिला परिषद मध्य में जोड़ने पर आपत्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर | जिलापरिषद के नए सीमांकन में जयनगर पूर्वी पंचायत को जिला परिषद मध्य में जोड़े जाने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर कहा है कि जयनगर प्रखंड को जिला परिषद के नए सीमांकन में तीन जोन में बांटा गया है। जिसमें जयनगर पूर्वी पंचायत को जिला परिषद मध्य में जोड़ा गया है, जो नियमसंगत नहीं है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि सतडीहा पंचायत को जिला परिषद पश्चिमी में जोड़ा जाए तथा जयनगर पूर्वी पंचायत को जिला परिषद मध्य में ही रखा जाए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इसका समाधान नहीं किया गया तो जयनगर की जनता न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। आपत्ति व्यक्त करने वालों में अयूब खान, इस्लाम अंसारी, प्रमिला वर्णवाल, बाजो दास, पवन सिंह सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।