पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर वर्ग के मतदाता बूथों पर पहुंचे। महिलाओं और युवाओं

हर वर्ग के मतदाता बूथों पर पहुंचे। महिलाओं और युवाओं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर वर्ग के मतदाता बूथों पर पहुंचे। महिलाओं और युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। विकलांग और वृद्ध ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। महेशपुर मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे युवाओं ने बताया कि वे काफी उत्साहित है। मसमोहन बूथ पर 108 वर्षीय जानकी देवी पोते के कंधे का सहारा लेकर मतदान करने पहुंचे वहीं खरकोटा मतदान केंद्र पर 60 वर्षीय विकलांग महिला कलिया देवी ने वैशाखी के सहारे वोट डाले। वहीं मरकच्चो के देवीपुर मतदान केंद्र 273 पर वृद्धा जैबुन खातून अपने बेटे के गोद में मतदान केंद्र तक पहुंची। जबकि जयनगर के कटियो मतदान केंद्र पर विकलांग अयूब अंसारी ने भी वोट डाले। वहीं सतगांवा के नासरगंज बूथ पर 105 वर्षीय वृद्ध केसर रजवार ने भी वोट डालें।