पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग

स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के विभिन्न इलाकों में ठंड काफी बढ़ गया है। बढ़ते ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं ठंड को लेकर शाम ढलते ही चौक-चौराहों पर सन्नाटा छा जाता है। ठंड से बच्चों के शिक्षा पर भी प्रभाव पड़ा रहा है। ठंड को देखते हुए चौक-चौराहों पर लोगों द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। जहां लोग अलाव के सहारे ठंड से बच रहे है।

वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। वहीं किसानों द्वारा लगाए आलू, टमाटर आदि कई फसलों पर भी ठंड का असर दिखने लगा है। वहीं प्रखंड में बढ़ते ठंड को देखते हुए पारा शिक्षकों पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यालय का समय परिवर्तन करने की मांग की है। पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि बढ़ते ठंड को लेकर विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम होती जा रही है। इसे लेकर उपायुक्त से सभी स्कूलों का समय परिवर्तन करने की मांग की है। मांग करने वालों में संघ के प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव राम, मुखिया गणपत यादव, बैजनाथ प्रसाद रजक, उषा देवी, लखपत यादव, महेश साव, सुरेंद्र यादव, अंजनी देवी, श्यामसुंदर यादव, खगेंद्र राम सहित कई लोग शामिल हैं।