- Hindi News
- संसाधनों की कमी से जूझ रहा है उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह
संसाधनों की कमी से जूझ रहा है उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह
प्रखंड का उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। इस विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 400 छात्र-छात्राएं है। मात्र पांच शिक्षकों के भरोसे चल रहा है स्कूल। जबकि विद्यालय में स्वीकृत पद 2 सरकारी 3 पारा शिक्षकों की है। जबकि एक सरकारी पद रिक्त पड़ा हुआ है। वहीं विद्यालय में मध्य विद्यालय जयनगर से एक सरकारी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है वह भी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इस विद्यालय में शिक्षकों के अभाव में मैट्रिक के छात्र-छात्राओं को गणित, विज्ञान आदि कई विषयों की तैयारी नहीं हो पा रही है। वहीं विद्यालय में भवन की कमी नहीं है, लेकिन बेंच-डेस्क के अभाव में छात्रों को जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करना पड़ता है। इस विद्यालय में कक्षा अष्टम से दशम तक में लगभग 110 छात्राएं है परन्तु मात्र दो शौचालय है वह भी रख-रखाव के अभाव में पूरी तरह बेकार पड़ा है। इस विद्यालय को उच्च विद्यालय की मान्यता 2010 में मिला पर शिक्षा विभाग सरकार की ओर से शिक्षा का अलख जगाने के लिए शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई है। विद्यालय में मध्याह्न भोजन आवंटन के अभाव में लगभग 3 माह से बंद है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद ने बताया कि शिक्षकों शौचालय समेत कई समस्याओं को लेकर कई बार विभागीय को लिखित सूचना दी गई, परन्तु आज तक विभाग की ओर से इन बच्चों की शिक्षा पर कोई ख्याल नहीं आया।