सैल्यूट मंच का उद्घाटन 16 को
जयनगर . जयनगरथाना में प्रशिक्षु डीएसपी राजा मित्रा द्वारा निर्माण कराया गया सैल्यूट मंच का उद्घाटन 16 दिसंबर को जिले के पुलिस अधीक्षक संगीता कुमारी करेगी। यह जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी राजा मित्रा ने देते दी। बताया कि सैल्यूट मंच का निर्माण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समाजसेवी के सहयोग से कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य जोरों पर है।