पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की वैज्ञानिक सोच

प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की वैज्ञानिक सोच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के आइडियल प्रोग्रेसिव स्कूल पावर हाउस डंडाडीह में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिप सदस्य पवन सिंह ने किया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। छात्रा मोनिता, पूनम, पूजा, सविता ने स्मार्ट सिटी का मॉडल प्रस्तुत किया। जबकि शबाना परवीन, डिंपल जायसवाल, सोमिया परवीन, पुष्पा, नीलम, शुभनदंनी, पिंटू राणा, पवन राणा, राजेश कुमार, महताब खान, रघुनंदन ठाकुर, सहबाज खान, सूरज पंडित, मुन्ना कुमार, सुभाष साव, सोनू कुमार सहित कई छात्र-छात्राओं द्वारा नींबू से बिजली उत्पादन, मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग, ऑटोमेटिक गुड कैरियर, थर्मल पावर प्लांट,एयर प्रेशर, जेसीबी, इलेक्ट्रानिक ब्रिक डॉन, जल विद्युत संचालक, सेफ हेंड, पर्यावरण की रोक थाम आदि कई मॉडल प्रदर्शित किया।

मौके पर निदेशक कन्हाई चंद्र यादव, प्राचार्य रामकिशुन यादव , मुखिया अशोक यादव, चुरन खान, पंचायत समिति सदस्य महावीर यादव, शिक्षक सुनील कुमार, रंजीत राणा, राजेंद्र यादव, पंकज सिंह, संदीप कुमार, संतोष कुमार, बबिता मिश्र, रेशमा, पम्मी तिवारी, चमेली शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

छात्रों की ओर से प्रस्तुत किए गए मॉडल।

खबरें और भी हैं...