- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी के सफल विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञान प्रदर्शनी के सफल विद्यार्थी सम्मानित
जयनगर | आइडियलप्रोग्रेसिव स्कूल पावर हाउस डंडाडीह में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 24 जनवरी को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और आईटी फाउंडेशन में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बीएनपी वर्णवाल मौजूद थे। मौके पर मनीष राणा, सूरज देव पांडेय, विनोद कुमार, पुष्पा कुमारी, अंजली कुमारी सहित कई सफल छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रामकिशुन यादव संचालन रंजीत राणा ने किया। मौके पर उपेंद्र साहू, सुनील कुमार, राजेंद्र राम, संतोष पांडेय, रेशमा परवीन, तरन्नुम परवीन, पम्मी तिवारी, बबीता कुमारी, आशीष पांडेय, शिवशंकर यादव, अनिल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।