पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श स्कूल : दसवीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

आदर्श स्कूल : दसवीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर | आदर्शशिशु प्लस टू हाई स्कूल बाघमारा में शनिवार को समारोह आयोजित मैट्रिक में शामिल छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएलएसवाई कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. बैजनाथ प्रसाद वर्णवाल मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। वर्ग 6-9 तक के छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत कर दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। निदेशक रामदेव यादव, प्राचार्य प्रो. दशरथ राणा, लक्ष्मण चंद्र यादव, जयप्रकाश राम, महेश्वर पांडेय, प्रभू यादव आदि ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन पिंटू पांडेय ने किया। मौके पर कन्हाई चंद्र यादव, शंकर दास, श्यामसुंदर यादव, प्रकाश यादव, सिकंदर, रामचंद्र, सुभाषचंद्र यादव सहित कई शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।