- Hindi News
- जयनगर : कलश यात्रा में 501 महिलाएं शामिल
जयनगर : कलश यात्रा में 501 महिलाएं शामिल
प्रखंड के बेको में 11 दिवसीय दुर्गा सप्तशती नवाह्न परायण यज्ञ सह शांति पाठ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 महिलाएं कन्याकुमारी शामिल थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य वासुदेव यादव, रेखा देवी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा के दौरान गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए बेको, आल्हो सहित कई गांवों का भ्रमण करते हुए आल्हो उत्तरवाहिनी नदी पहुंचकर आचार्य राजेंद्र पांडेय प्रभुनाथ पांडेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाकर पुन: कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश स्थापित किया गया। यज्ञ समिति अध्यक्ष पाचूलाल यादव ने बताया कि प्रत्येक दिन राष्ट्रीय संत आशीष कुमार बापू अयोध्या द्वारा प्रवचन का भी आयोजन किया गया है। मौके पर मुखिया गणपत यादव, कसीदा खातून, इस्लाम अंसारी, डा. सिकंदर यादव, सुरेंद्र राणा, चमन राणा, किशुन यादव, बुलाकी यादव, वीरेंद्र मोदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।