माले सीपीआई ने फूंका विधायक का पुतला
बरकट्ठाविधायक प्रो. जानकी यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर माले प्रखंड कमेटी सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विधायक जानकी यादव का पुतला दहन पेठियाबागी चौक पर किया।
प्रखंडवासियों ने पीपचो चौक पर ढोल बाजे के साथ विधायक की अर्थी यात्रा निकाली गई, जो मधवाटांड़, बाघमारा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं वक्ताओं ने कहा कि विधायक जानकी यादव आज बरकट्ठा विधानसभा के 63 हजार लोगों को धोखा दिया है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि विधायक भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहकर वोट लिया और वही सांप्रदायिक पार्टी में शामिल होकर जनता के अरमानों को छलने का काम किया है। मौके पर सीपीआई जिला मंत्री महादेव राम, प्रकाश रजक, शमीम खान, राजकुमार पासवान, इब्राहिम अंसारी, असगर अंसारी, भोला यादव, भीम यादव, राजेंद्र यादव, अशोक राणा, प्रदीप रजक, वीरेंद्र यादव, देवनारायण यादव, सेराज खान, मुन्ना यादव, राजेंद्र दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक का पुतला जलाते माले कार्यकर्ता।