जानकी यादव को मंत्री बनाने की मांग
झाविमोनेता महेंद्र दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक जानकी को मंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता जिस उद्देश्य के लिए अपार मतों से बरकट्ठा विधानसभा का बागडोर सौंपी है, उसे पूरा करना विधायक यादव के लिए प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र का उपेक्षा शिकार होते आया है। आम लोगों को सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित समुचित विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से यही उम्मीद जगी रहती है। उन्होंने अल्पसंख्यक मतदाताओं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है समय की नजाकत को समझते हुए संयम रखे, विधायक द्वारा लिया गया फैसला वर्तमान में एक नए सिरे से विकास होगा।