- Hindi News
- जयनगर : सरस्वती पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह
जयनगर : सरस्वती पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह
जयनगर | सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावर हाउस डंडाडीह में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से गत 8 फरवरी को हुए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएलएसवाई कॉलेज के उप प्राचार्य डा. बीएनपी वर्णवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभागियों को सम्मानित करने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की जज्बा पैदा होता है। कार्यक्रम को मुखिया महेश साव, पंसस सहदेव जायसवाल, प्राचार्य अर्जुन चौधरी, व्यवस्थापक मणिलाल पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। वार्षिकोत्सव में सफल छात्र सुमन, अंजलि, पूजा, वासुदेव, ताज, पप्पू, रामजी, अंशु सहित कई प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक में शामिल छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अर्जुन चौधरी संचालन छात्र मनीष कुमार ने किया। मौके पर प्राचार्य रामदेव यादव, सुखदेव पांडेय, दुर्गा राम, सुभाष यादव, मंजूर आलम, शबनम खातून, राजेश पासवान, विनोद सिंह, महावीर यादव सहित कई लोग मौजूद थे।