पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता का आरोप

आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर | प्रखंडके घुरमुंडा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 144 में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय और डीसी को पत्र दिया है। आवेदन में कहा है कि केंद्र पिछले दो वर्ष से बंद पड़ा है। आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का पद खाली पड़ा है। सहायिका तहमीना खातून द्वारा केंद्र चलाया जा रहा है, लेकिन कई वर्ष से केंद्र में टीएचआर पोषाहार नहीं वितरण किया गया है। इस मामले में अध्यक्ष मैमुना खातून ने पैसे की निकासी का विरोध किया तो सहायिका ने पोषाहार का खाता एकल करवाकर उसकी निकासी कर ली। ग्रामीणों ने उपायुक्त से शीघ्र केंद्र की जांच कर दोषी सहायिका पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालों में मोहम्मद नसीम खान, मोहम्मद अताउल रहमान, सितारा खातून, मैमुना खातून, फरजाना खातून, नकुल खान, अख्तर खान, इतरक खान, हकीबा खातून समेत कई लोगों ने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।