नगद समेत जेवरात की चोरी
जयनगर | थानाक्षेत्र के ग्राम मतौनी निवासी मकबूल मियां के घर में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने 20 हजार नगद समेत 40 हजार की जेवरात चोरी कर ली गई है। इस मामले में मकबूल मियां ने जयनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर बक्सा का ताला तोड़कर 20 हजार नगद समेत 40 हजार रुपए की जेवरात चोरी कर ली। वहीं इस संबंध में मुखिया रामचंद्र यादव ने शीघ्र जयनगर पुलिस को अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।