पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवीपुर ने लतबेधवा को 26 रन से हराया

देवीपुर ने लतबेधवा को 26 रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके डंडाडीह मैदान में मासूम क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच लतवेधवा देवीटांड के बीच खेला गया। लतवेधवा की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं देवीटांड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 71 रन बनाया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी लतबेधवा की टीम 12 ओवर में 45 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ मैच खलील अंसारी को दिया गया। खलील ने 4 विकेट लिए।

मैच में मुख्य अतिथि झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष इलाही अंसारी ने उद्घाटन किया। मौके पर अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट की लोकप्रियता बढी़ है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को ही जनप्रतिनिधि और ही झारखंड सरकार द्वारा सहयोग नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को उभरने का मौका नहीं मिल पाता है। अंपायर के रूप में वसंत पासवान राजेश पासवान तथा उद्घोषक संतोष पासवान ने अहम भूमिका निभाया। मौके पर अजय सिंह, मुजाहिद उद्दीन, रूपेश पंडित, रामू पंडित, मुमताज खान, अशोक चौधरी, पंकज यादव, कलीम अंसारी, पिंटू यादव, दिनेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

मैच का उदघाटन करते अतिथि।