इरफान बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
जयनगर | पेठियाबागीस्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर भाजयूमो की मंडल कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के महामंत्री चंदन किशोर पांडेय तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष इरफान खान को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष शिवशंकर भदानी, कौशल यादव, सुभाष राणा, गोविंद यादव को बनाया गया। वहीं सदस्य के रूप में राजेश कुमार, राजकुमार पासवान, दामोदर ठाकुर, सत्येंद्र साव, होरिल यादव, विजय पासवान, संजय मोदी, रामचंद्र यादव, महावीर दास, सकलदेव चौधरी, मंटू यादव, रामजश यादव को बनाया गया। वहीं बैठक में चंदन किशोर पांडेय इरफान खान को मनोनीत करने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। बधाई देने वालों में विधायक अमित कुमार यादव, वीरेंद्र मोदी, सुधीर सिंह, मनोज दास, यमुना यादव, सुरेश यादव, विवेक साव, विनोद साव, रामसहाय यादव समेत कई लोगों का नाम शामिल है।