जयनगर : छात्रों ने निकाली रैली
जयनगर | राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक राम उदगार यादव के नेतृत्व में छात्रों द्वारा एक रैली निकाली गई। वहीं विद्यालय में सफाई अभियान भी चलाया गया। वहीं कटहाडीह मुखिया शबाना खातून की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत स्वच्छ अभियान के तहत बैठक कर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय में सफाई करने का निर्देश दिया गया। मौके पर गिरधर प्रसाद सिंह, विजय कुमार चौबे, प्रताप नारायण मिश्र , सुनील कुमार सिन्हा, हेमंत कुमार, सुनिल कुमार, सुशील कुमार, राजेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।