पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उमवि गोहाल में शिक्षकों की कमी, पढा़ई प्रभावित

उमवि गोहाल में शिक्षकों की कमी, पढा़ई प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोहाल में शिक्षकों की कमी से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस विद्यालय में कक्षा प्रथम से लेकर अष्टम तक की पढ़ाई होती है। यहां लगभग 300 छात्र-छात्राएं है।

ये छात्र एक सरकारी शिक्षक तीन पारा शिक्षकों के भरोसे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। जबकि विद्यालय में स्वीकृत शिक्षकों का सरकारी पद 2 5 पारा शिक्षकों का है, लेकिन एक सरकारी शिक्षक है जो सरकारी कामकाज में व्यस्त रहते है और दो पारा शिक्षक भागीरथ रविदास राजेश सिंह को नवप्राथमिक विद्यालय गोहाल में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

इस विद्यालय में शौचालय के अभाव में 130 छात्राओं को शौच के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आवंटन के अभाव में एक माह से मध्याह्न भोजन बंद पड़ा हुआ है, जिससे बच्चों की कठिनाई और भी बढ़ गई है। आवंटन के अभाव में विद्यालय भवन अधूरा पड़ा हुआ है। चतुर्थ पंचम वर्ग के एक भी छात्रों के लिए बेंच-डेस्क नहीं है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाधर यादव ने बताया कि 2005 में साक्षरता अभियान के तहत एक शौचालय बनाया गया है।

शौचालय को लेकर कई बार विभागीय पदाधिकारी को आवेदन देकर शौचालय निर्माण कराने की मांग की गई, परन्तु आज तक पदाधिकारियों की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। वहीं पारा शिक्षकों को किए गए प्रतिनियुक्ति को रद्द करने की मांग भी की गई लेकिन आज तक विभागीय स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है।