- Hindi News
- चदरापिपराडीह ने कुंडीधनवार को पांच विकेट से हराया
चदरापिपराडीह ने कुंडीधनवार को पांच विकेट से हराया
आरएमबी क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में चदरापिपराडीह ने कुंडीधनवार को 5 विकेट से हराया। कुंडीधनवार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 67 रन बनाई। जवाबी पारी खेलने उतरी चदरापिपराडीह की टीम ने 10.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। मैन ऑफ मैच विकास कुमार को दिया गया, जिन्होंने 2 ओवर में 6 रन दिया और 4 विकेट लिया। मैच में अंपायर के रूप में मनोज यादव पप्पू राणा ने भूमिका निभाई। इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य रेखा देवी ने किया। मौके पर मधवाटांड स्कूल के प्राचार्य पुनीत यादव, बाघमारा स्कूल के व्यवस्थापक रामदेव यादव, केदार यादव, शशीभूषण चौधरी, मुखिया गणपत यादव, भीम पासवान, महेश यादव, विक्रम यादव, अरूण राणा, पाचु पासवान, रामविलास पासवान, अभिषेक यादव, राजेश कुमार, मनोज यादव, शेखर कुमार राणा, कैलाश यादव समेत कई खेलप्रेमी मौजूद थे।