भाकपा माले ने की धरने पर चर्चा
जयनगर | खरियोडीहपंचायत के प्राथमिक विद्यालय अलखडीहा में भाकपा माले की बैठक रविवार को हुई। इसमें 30 सितंबर को बैंक ऑफ इंडिया पिपचो शाखा के खिलाफ प्रस्तावित धरने पर चर्चा हुई। मौके पर माले नेता राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बीओआई पिपचो शाखा से लोग परेशान हैं। उन्होंने शाखा प्रबंधक पर कई तरह के आरोप भी लगाए। बैठक में अशोक यादव, वासुदेव यादव, रामचंद्र यादव, परमेश्वर यादव, बुंदक दास, बाबूलाल राणा, रामबोल यादव, सुरेंद्र यादव, छतरू भुइयां समेत कई लोग मौजूद थे।