पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविदास महासभा के तीसरे वार्षिक सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

रविदास महासभा के तीसरे वार्षिक सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडमुख्यालय स्थित उत्तरी पंचायत भवन में रविदास महासभा की प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में मौजूद समाज के पदाधिकारी सदस्यों ने आगामी 12 अक्टूबर को जयनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान परिसर में रविदास समाज के तीसरा वार्षिक महा सम्मेलन सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष महेंद्र दास ने समाज में फैल रही कुरीतियों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज के समय में हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में पूरी तरह पिछड़ा हुआ है। यही वजह है कि युवाओं में अशिक्षा के कारण बाल विवाह, मदिरा सेवन, अंधविश्वास के अलावा दहेज प्रथा सहित कुरीतियां में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। जिसके कारण पूरा समाज अंधकार मय हो गया है। बैठक को प्रकाश अंबेडकर विनोद राम, प्रखंड अध्यक्ष राजू रविदास, उपाध्यक्ष नारायण रविदास, कोषाध्यक्ष परमेश्वर रविदास, कृष्ण कुमार, अनेश्वर दास, दिनेश दास आदि ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजू रविदास संचालन भुनेश्वर रविदास ने किया। मौके पर जितेंद्र गिरि, संतोष रविदास, नारायण रविदास, सहदेव रविदास, सरयू रविदास, महादेव रविदास, बैजनाथ रविदास, विजय रविदास, भरत कुमार रविदास, जागेश्वर रविदास, विनोद रविदास सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। बैठक में मौजूद थे।



फोटो21कोडपी3 में बैठक में शामिल लोग