मुखिया ने किया शोरूम का उद्घाटन
जयनगर | प्रखंडके मधवाटांड़(बाघमारा चौक) पर बैजनाथ ऑटो मोबाइल शोरूम का उद्घाटन मुखिया गणपत यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीके इंटरप्राइजेज के निदेशक फूलमति देवी मौजूद थी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते मुखिया गणपत यादव ने कहा कि प्रखंड में पहला टेंपू का शोरूम खुला। क्षेत्र की जनता को फायदा होगा। निदेशक फूलमति देवी ने कहा कि अब यह शोरूम से ग्राहक आसानी किस्तों में टेंपो खरीद कर रोजगार कर सकते है। मौके पर थाना प्रभारी सुभाष कुमार, वीरेंद्र यादव, अरविंद कुमार, रंधीर यादव, बुलाकी चंद्र यादव, केदार यादव, विदेशी यादव, सुखदेव यादव, लीलावती देवी, धनेश्वर राणा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।