पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने किया एक करोड़ की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास

विधायक ने किया एक करोड़ की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकट्ठाविधायक प्रो. जानकी यादव ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विधायक मद से बनने वाले करीब एक करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखीं। इसमें नोकाडीह, लतबेधवा, बिहारो, चेहाल, डुमरी, सरमाटांड़ में विधायक मद से बनने वाले छह पीसीसी, ककरचोली घाट के समीप कब्रिस्तान सतडीहा में गार्डवाल वहीं तरवन में श्मशान शेड और महेशमराय में यात्री शेड तथा पेठियाबागी में छठ घाट का शिलान्यास किया। वहीं राज्य संपोषित योजना के तहत एक करोड़ 91 लाख की लागत से निर्मित गोदखर से ककरचाेली तक आरईओ रोड का शिलान्यास किया।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जानकी यादव ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार हर गांव के हर कोने में विकास करने में जुटी है उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गांव बिजली, पानी, सड़क से वंचित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा में हर गांव में विकास ही विकास नजर आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह संचालन सकलदेव सिंह ने किया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य पवन सिंह , विधायक प्रतिनिधि महेंद्र दास, सहायक अभियंता सुदामा सिंह, कनीय अभियंता उमेश कुमार, मुखिया अर्चना देवी, वीरेंद्र कुमार, सुभाष यादव, अमित अस्नेही, नंदलाल यादव, दिलीप यादव, निसार खान, कौसर खान, विनय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

योजनाओं का शिलान्यास करते बरकट्‌ठा विधायक जानकी यादव।

खबरें और भी हैं...