सरस्वती पब्लिक उवि में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
जयनगर| प्रखंडके सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावरहाउस डंडाडीह में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिप सदस्य पवन सिंह ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण की सुरक्षा, जल संग्रह, विद्युत उत्पादन आदि मॉडलों को प्रदर्शित किया। मौके पर मुखिया अशोक यादव, पंसस महावीर यादव, प्राचार्य अर्जुन चौधरी, व्यवस्थापक अकेला मनीलाल पांडेय, चुरण खान, सुखदेव पांडेय, रामदेव यादव, सुभाष यादव, विनोद चौधरी, पिंटू पंडित, महेश साव, विनोद सिंह, मनीष साव, सुमित कुमार, तारा खान, सुमन कुमार, आशिष कुमार मौजूद थे।