पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंगली हाथियों ने फसल को किया बर्बाद

जंगली हाथियों ने फसल को किया बर्बाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर| प्रखंडके बदडीहा जोगियाटील्हा के ग्रामीण गत एक सप्ताह से जंगली हाथियों से परेशान है। ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने के बाद भी हाथियों का झूंड रात में गांवों में जाता है। वहीं वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। जंगली हाथी ने शनिवार की रात लगभग 2:30 बजे की बदडीहा गांव में घुसकर गेहूं सहित कई फसलों को पुरी तरह नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने बताया की हाथी के आवाज सुनते ही वे जग गए ओर शोर मचाया। वहीं ग्रामीण जुटकर पटाखें और आग जला कर हाथी काे भगाया। ग्रामीण अयूब खान, मुकेश पासवान, शिबू पासवान ने बताया की जंगली हाथी के आने के कारण एक सप्ताह से ग्रामीण रात में जगकर हाथी को भगा का कार्य कर रहे हैं। परंतु जिला प्रशासन वन विभाग काे सूचना देने के बाद भी हाथी को भगाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।













ग्रामीणों ने बताया की शनिवार की रात जंगली हाथी ने बदडीहा निवासी कलीम खान, सईद अनवर, नसीम खान, शिबू पासवान सहित कई किसानों के गेहूं के फसल नष्ट कर कई ग्रामीणों के कटहल पेड़ पुरी तरह नष्ट कर दिया ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जंगली हाथी के आंतक से बचाने की मांग की है

खबरें और भी हैं...