पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी में सरस्वती पूजा के मौके पर छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया उर्मिला देवी, पूर्व जिप सदस्य रेखा देवी मौजूद थीं।

कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के छात्र लोकेश कुमार ने बंदना गीत प्रस्तुत कर किया। वहीं कार्यक्रम में सुषमा, सुनैना, राखी, कुसुम, कंचन, पवन, चंपा, प्रियंका, मीनाक्षी, नेहा, पूनम, चंदन, विपिन, निशा, अंजु, विद्या, काजल, ललिता सहित कई छात्र-छात्राओं ने झांकी, नाटक, नृत्य, संगीत, भाषण आदि प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में रेखा देवी, पूर्व उप प्रमुख अनिता देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नीलकंठ वर्णवाल संचालन रामलखन यादव ने किया। मौके पर शंभु पांडेय, विकास पांडेय, विजय पासवान, गोपी पंडित, शिवपूजन दास, अंजु देवी, संतोषी देवी, कैलाश राणा, सच्चिदानंद पांडेय, बंसीधर पांडेय, सल्लाउद्दीन खान, संदीप लोकेश सहित कई लोग मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

खबरें और भी हैं...