पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छापेमारी कर तीन अवैध शराब भटि्ठयों को किया ध्वस्त

छापेमारी कर तीन अवैध शराब भटि्ठयों को किया ध्वस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर | एसपीसंगीता कुमारी के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी विकासचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार को जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चुटियारों में अवैध महुआ देशी शराब के भटि्ठयों पर छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान तीन अवैध शराब की भटि्ठयों को ध्वस्त किया गया तथा ड्राम में रखे 1500 लीटर अवैध शराब को बहा दिया गया और 60 लीटर को जब्त कर लिया गया। हालांकि छापामारी के दौरान एक भी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। परन्तु अवैध महुआ शराब बनाने वाले मालिकों की शिनाख्त की जा रही है। जांच करने के बाद लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा।





छापामारी दल में जयनगर सहायक अवर निरीक्षक राजीव प्रकाश, रंथु राम समेत कई पुलिस जवान मौजूद थे।